फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी विश्वनाथ धाम से मां विशालाक्षी को भेजी गईं 16 श्रृंगार की सामग्रियां, भेंट में दो जोड़ी वस्त्र भी दिए

Thu, 22 Aug 2024 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वाथ धाम से मां विशालाक्षी के लिए श्रृंगार की सामग्रियां भेंट की गईं। इसके साथ ही मां विशालाक्षी के लिए दो वस्त्र भी भेंट किए गए। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर से माता विशालाक्षी के श्रृंगार के लिए भेजी गई सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में शक्तिपीठ माता विशालाक्षी के प्राकट्य दिवस पर गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से माता के श्रृंगार के लिए 16 श्रृंगार की सामग्री भेजी गई। बाबा विश्वनाथ मंदिर की ओर से माता विशालाक्षी के मंदिर दो जोड़ी वस्त्र भी भेंट स्वरूप दिए गए। 

विज्ञापन




श्री काशी विश्वनाथ न्यास की ओर से देवी के समस्त सोलह श्रृंगार व पर्व वस्त्र का समर्पण ज्योतिर्लिंग पीठ से काशीपुराधिपति श्री विश्वनाथ महादेव द्वारा किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन




श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से श्रृंगार समर्पण की पहल इसी वर्ष की चैत्र नवरात्रि से प्रारंभ की गई। बता दें कि काशी में ज्योतिर्लिंग तथा शक्तिपीठ नजदीक स्थित हैं। यही वजह है कि मंदिर न्यास द्वारा यह पहल की गई कि सभी देवी पर्व के अवसर पर देवी के समस्त सोलह श्रृंगार एवं पर्व वस्त्र का समर्पण ज्योतिर्लिंग पीठ से काशीपुराधिपति श्री विश्वनाथ महादेव द्वारा किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें