फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Convocation: 14 दिसंबर को बीएचयू का दीक्षांत समारोह, 32 मेडल और 13 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेंगी उपाधियां

Thu, 22 Aug 2024 04:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान 32 मेडल और 13 हजार छात्र-छात्राओं को उपाधियां मिलेंगी। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वद्यिालय के 104वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 दिसंबर को किया जा रहा है। स्वतंत्रता भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह में सत्र 2023-24 के मेधावियों को बीएचयू गोल्ड मेडल के अलावा 32 मेडल दिए जाएंगे। वहीं, 13 हजार छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि दुनिया की प्रमुख क्लाउड सुरक्षा कंपनी जीस्केलर के संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ जय चौधरी होंगे। श्री चौधरी बीएचयू के पुरातन छात्र हैं। उन्होंने 1980 में विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान (अब आईआईटी बीएचयू) से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है।

जय चौधरी को क्लाउड सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपने नवोन्मेषी कार्यों से महत्वपूर्ण योगदान देने का श्रेय दिया जाता है। उनकी कंपनी जीस्केलर दुनिया के लगभग 185 देशों में साइबर चुनौतियों और डेटा चोरी के खतरों से निपटने में कंपनियों और सरकारी एजेंसियों को मदद करती है।
विज्ञापन


जीस्केलर उपयोगकर्ताओं और एप्लीकेशंस के बीच त्वरित सुरक्षित संपर्क बनाए रखने में मदद करती है। भले ही वे किसी भी उपकरण, स्थान या नेटवर्क का प्रयोग कर रहे हैं। जय चौधरी ने हाॅर्वर्ड बिजनेस स्कूल से एक्जीक्यूटिव मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया है।

दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य मंच से विश्वविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संस्थानों और संकायों में आयोजित उपाधि वितरण समारोह में 2023-24 में सफल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें