फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: अब नहीं जलेंगे श्रद्धालुओं के पांव, जर्मन हैंगर, मैट और ओआरएस का हुआ इंतजाम

Sun, 07 Apr 2024 08:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। दर्शन के मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को अब धूप में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। छांव के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है, तो वहीं पांव के नीचे मैट बिछाई गई है। 
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के पांव अब नहीं जलेंगे। गर्मी में उनको छांव भी मिलेगी। मंदिर न्यास ने गर्मी और धूप को देखते हुए गंगाद्वार से मंदिर चौक तक जर्मन हैंगर लगवाने के साथ ही मैट भी बिछवा दिया है। इसके साथ ही जर्मन हैंगर में श्रद्धालुओं के लिए ओआरएस का भी इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में जर्मन हैंगर लगाने और मैट बिछाने का काम पूरा हो गया। ललिता घाट से मंदिर चौक तक दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को अब छांव मिलेगी। इसके साथ ही नई मैट भी बिछाई गई है। बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों को मंदिर के सेवादार ओआरएस का घोल नियमित रूप से पिलाएंगे।

अधिकारी बोले
ललिता घाट से मंदिर चौक तक जर्मन हैंगर लगाने का काम पूरा हो गया है। मैट भी बिछाई गई है। जर्मन हैंगर में सुबह से अनवरत ओआरएस का भी इंतजाम किया गया है। - विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें