फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप की बात पर हुआ विवाद, दंपती के फ्लैट में घुसकर की मारपीट, 5 के खिलाफ FIR

Sun, 07 Apr 2024 07:49 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप की बात को लेकर कुछ लोगों ने दंपती के फ्लैट में घुसकर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Police FIR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित एसडीएसी रहेजा अपार्टमेंट की सोसाइटी में मारपीट हुई। आरोप है कि सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप की बातों को लेकर दंपती के फ्लैट में घुसकर हमला किया गया। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने बलवा, मारपीट और धमकी के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह है मामला
अपार्टमेंट में रहने वाली आभा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह फ्लैट नंबर 207 में रहती हैं। शनिवार को सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप की बातों को मुद्दा बनाकर अमित ओझा, उसकी मां सावित्री, पत्नी सुरभि ओझा, श्रेया और उसका नौकर सोनू जबरदस्ती फ्लैट में घुस आए। आभा और उनके पति मनीष गुप्ता के साथ गालीगलौज करते हुए सभी ने मारपीट शुरू की। इसके बाद तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला मित्र के साथ पति ने पत्नी को पीटा, मुकदमा
चोलापुर थाना क्षेत्र के सरैया नंबर एक की रहने वाली रितु पाठक ने अपने पति और उसकी महिला मित्र पर मारपीट और धमकी देने के आरोप में चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ऋतु पाठक के अनुसार उन्होंने अपने पति नित्यानंद पाठक अपनी महिला मित्र पूजा पांडे के साथ घर आया। इसका उन्होंने विरोध किया गया। इस पर दोनों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


साई गांव से जेवर और नकदी की चोरी
चोलापुर थाना क्षेत्र के साई गांव में बंद मकान से चोरों ने 70000 रुपये और लाखों के जेवर चुरा ले गए। इस संबंध में साई गांव की रहने वाली अनुपमा सिंह ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी करने गई थी। वापस आने पर घर का मेन दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाने पर पता लगा कि 70 हजार रुपये और जेवर गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें