फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ को चढ़ाई 1100 कमल के फूलों की माला, ऑपरेशन सिंदूर के बाद धाम में विशेष पूजन

Thu, 08 May 2025 12:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बाबा विश्वनाथ को भक्तों ने 1100 कमल के फूल की माला चढ़ाई। साथ ही छह किलोग्राम मलाई गिलौरी और पांच किलो मालपुआ का भोग लगाया गया। 
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ को छह किलोग्राम मलाई गिलौरी और पांच किलो मालपुआ का भोग लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शिवभक्तों ने बाबा दरबार में विशेष पूजन किया। भारतीय सेना के शौर्य को बढ़ाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विधर्मियों की बद्दुआ से बचाने के लिए बाबा से प्रार्थना की गई। बाबा विश्वनाथ को 1100 कमल के फूल की माला और छह किलोग्राम मलाई गिलौरी और पांच किलो मालपुआ का भोग लगाया गया। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम को वाबा विश्वनाथ के भक्त हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर को प्रणाम करके सभी गर्भगृह में पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ को 11 सौ कमल की माला अर्पित की। 

इसे भी पढ़ें; Mock Drill In Varanasi: सायरन बजा, ब्लैक आउट हुआ, 10 मिनट बरेका...15 मिनट एयरपोर्ट रहा अंधेरे में
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ से सेना के शौर्य को बढ़ाने के लिए प्रार्थना और अभिषेक किया। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ को छह किलो मलाई गिलौरी और पांच किलोग्राम मालपुआ अर्पित किया गया। इस दौरान अभिषेक द्विवेदी गणेश, अजय शर्मा, संजय मिश्र, कन्हैया दुबे, श्रीशरंजन त्रिपाठी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra Fire News: ओबरा तापीय परियोजना में लगी भीषण आग, दो ट्रांसफार्मर धू-धू कर जले; दो इकाईयां बंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें