राम मंदिर से लेकर लखनिया दरी को जानेंगे पर्यटक
बनारस के आसपास मार्कंडेय महादेव मंदिर, अयोध्या के राम मंदिर, लखनिया दरी, चुनार किला, गंगा डॉल्फिन, मिर्जापुर का विंध्यवासिनी मंदिर, फॉसिल्स पार्क सोनभद्र, चंद्रप्रभा बांध, राजदरी झरना, प्रयागराज जैसे शहरों की दूरी का आंकड़ा और फोटो जारी किया गया है। इस व्यवस्था में भक्तों के पांच दिन के पांच पहर के टूर प्लान भी सुझाए गए हैं। पांच प्रहर में काशी को कैसे विजिट करें उसकी जानकारियां दी गई हैं। पुराने संस्थान और साहित्यकारों के घर आदि की जानकारियां भी प्लान में शामिल हैं।