फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के बड़े संग्रहालयों में लगेगा काशी विश्वनाथ मंदिर का 3D मॉडल, IIT दिल्ली ने शुरू किया काम

Wed, 23 May 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
देश के बड़े संग्रहालयों में विश्वविख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर का थ्रीडी मॉडल स्थापित करने की तैयारी चल रही है।  इस मंदिर क्षेत्र का तकनीकी अध्ययन कर उसका थ्रीडी मॉडल तैयार किया जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल पर आईआईटी दिल्ली ने वाराणसी पहुंचकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी के जरिए पूरे भवन की रूपरेखा को बारीकी से समझा जाएगा। इससे विश्वनाथ मंदिर के भवन की कलाकृति को थ्रीडी प्रिंटर से हूबहू उतारने की कोशिश की जाएगी।

विश्वविख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर की शानदार कलाकारी को समझने और देश के बड़े संग्रहालयों में स्थापित करने के लिए भारत सरकार आईआईटी दिल्ली से इसका थ्री डी मॉडल तैयार करा रही है।
विज्ञापन


तकनीकी टीम पूरे मंदिर क्षेत्र का अध्ययन कर मंदिर के भवन और अन्य क्षेत्रों का हर पहलू से अध्ययन करेगी। आईआईटी दिल्ली की टीम ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर वर्षों पुराना है और मंदिर का भवन कलाकृति का अदभुत नमूना है।

थ्रीडी मॉडल के जरिए न केवल इस पूरी कलाकृति को समझा जाएगा। बल्कि इस मॉडल को अलग-अलग जगहों पर स्थापित कर विश्वनाथ मंदिर की अनुभूति कराई जाएगी।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि आईआईटी दिल्ली की टीम ने मुलाकात कर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इस पहल की पूरी जानकारी दी। काशी विश्वनाथ सहित देश के महत्वपूर्ण मंदिरों का थ्री डी मॉडल तैयार कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें