दीनदयाल अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में दानदाता के अलावा जो भी अतिरिक्त खर्च आ रहा है, वह खर्च भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वहन करेगा। इसके अलावा कोरोना में इस्तमाल होने वाली दवाओं की किट, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में मेडिकल उपकरण व बीएचयू में संविदा पर तीन कर्मचारी भी मंदिर की ओर से भेजे गए हैं।