फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार: काशी विश्वनाथ 45 मिनट, 15 मिनट की देरी से आई वंदे भारत एक्सप्रेस

Wed, 26 Nov 2025 12:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। यही वजह है कि ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं। इनमें स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। 
विज्ञापन
कोहरे की मार - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। रात से लेकर भोर में ट्रेनों की चाल पर ज्यादा असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मंगलवार को नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से पहुंची तो वंदे भारत एक्सप्रेस भी 15 मिनट देर से आई। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मौसम में होने वाले बदलाव का असर दिखने लगा है। पिछले दो दिन से सुबह शहरी इलाकों में तो कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरा अधिक दिख रहा है। इससे आनंदविहार से पाटलिपुत्र जाने वाली 04096 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन मंगलवार की दोपहर 1 बजे की बजाय दोपहर 1.50 बजे वाराणसी स्टेशन पर आई। सुबह 6 बजे नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे की जगह 15 मिनट की देरी से वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: महिला की मौत पर भड़के परिजन, क्लीनिक में तोड़फोड़, डेढ़ घंटे तक जाम किया हाईवे    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नई दिल्ली से चली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पर सुबह 4.40 बजे की जगह 45 मिनट की देरी से 5.25 बजे पहुंची। 04090 आनंद विहार से चलकर पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर 25 नवंबर की भोर में 3.10 बजे जगह 1.15 मिनट देर से पहुंची। साथ ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर वाराणसी आने वाली 22177 महानगरी एक्सप्रेस 25 नवंबर की भोर में 3.35 बजे की जगह 30 मिनट की देरी से 4.05 बजे आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें