फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः लॉकडाउन के बीच शुरू हुआ काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण, काम से पहले रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा पूरा क्षेत्र

Mon, 13 Apr 2020 11:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण कार्य शुरू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का काम शुरू करा दिया गया है। निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के साथ बातचीत के बाद मंडलायुक्त ने इस पर सहमति दे दी। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कार्य शुरू कराने का निर्देश मिलते ही सुरक्षा मानकों के बाबत पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि कॉरीडोर क्षेत्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परियोजना क्षेत्र से सटे भवनों में रहने वाले लोग भी परियोजना क्षेत्र का उपयोग किसी भी दशा में नहीं करेंगे। खुले हुए स्थान ब्लाक कर आवागमन पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

निर्माण कार्य के दौरान पर्यवेक्षण और जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं, स्टाफ के लिए पास जारी किए जाएंगे। कॉरिडोर क्षेत्र में कंपनी द्वारा स्टोर किए गए बिल्डिंग मैटेरियल के अलावा यदि अन्य सामान की जरूरत होगी तो उसके लिए वाहन पास की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। काम शुरू होने से पहले हर दिन कॉरीडोर क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जाएगा। मणिकर्णिका घाट की ओर से कॉरिडोर में प्रवेश रोकने के लिए पुलिस तैनात की जाएगी।

विज्ञापन

20 मार्च से ही बंद है श्रद्धालुओं का प्रवेश

कोरोना संकट के कारण 20 मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही कारिडोर निर्माण बंद कर दिया गया था। मंदिर में विग्रहों की नियमित पूजा जारी रखने के साथ ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों-कर्मचारियों और मजदूरों को उनके आवास पर ही रोक दिया गया था। इसमें 150 मजदूर और 30 अन्य कर्मी शामिल हैं।

  • 400 करोड़ की लागत से खरीदे गए 296 भवन
  • मार्च 2019 में पीएम ने किया था काशी विश्वनाथ धाम का भूमिपूजन
  • मकर संक्रांति 15 जनवरी से शुरू हुआ काम
  • 18 माह में काम पूरा करने का है लक्ष्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें