फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: कहीं धूप तो कहीं छांव में लग रही कतार, यात्री सुविधा केंद्र एक की तरफ है ज्यादा दिक्कत

Sun, 09 Jun 2024 12:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने का सिलसिला जारी है। गेट नंबर एक पर दर्शनार्थियों को धूप से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पांव के नीचे भीगी कारपेट तो है लेकिन सिर पर कड़ी धूप लग रही है। मंदिर प्रशासन ने इस समस्या का समाधान करने की बात कही है।
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गेट नंबर एक पर धूप में खड़े दर्शनार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। धाम में ही श्रद्धालु कहीं धूप में तो कहीं छांव में बाबा के दर्शन के लिए कतार लगा रहे हैं। गंगा द्वार की तरफ से आने वाले यात्रियों के लिए तो छांव, पानी और काॅरपेट का इंतजाम किया गया है, वहीं गेट नंबर एक की तरफ से आने वाले यात्रियों को धूप में ही दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। 12 बजे दोपहर के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन व अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। गंगा द्वार की तरफ से जाने वाले श्रद्धालु तो जर्मन हैंगर की छांव में पानी से भीगी काॅरपेट पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जगह-जगह मंदिर के सेवादार श्रद्धालुओं को पानी भी पिला रहे थे। थोड़ी-थोड़ी दूर पर पानी के स्टाल और वाटर कूलर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ गेट नंबर एक की तरफ से आने वाले श्रद्धालु तेज धूप में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पांवों के नीचे पानी से भीगी काॅरपेट तो थी, लेकिन छत पर धूप से बचने के लिए छांव का कोई इंतजाम नहीं था। कोई रुमाल से सिर ढंक रहा था तो कोई अपने आंचल से। 

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले चार दिनों में सात से अधिक श्रद्धालु दिन में गर्मी के कारण अचेत हो चुके हैं। इसमें से दो महिला श्रद्धालुओं को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
प्रवेश द्वार पर सुविधाओं की कमी की जानकारी मिली है, यहां पर शीघ्र ही छांव और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम कराए जाएंगे। - विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें