काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था बंद होने से पहले काशीवासियों ने हर्षोल्लास के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किया। उनके जोरदार जयकारे से मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर न्यास की ओर से काशीवासियों से महाशिवरात्रि के लिए बनाई गई व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। महाकुंभ के पलट प्रवाह और दशनामी नागा अखाड़ों के नागा संन्यासियों के महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन को देखते हुए काशीवासियों ने व्यवस्था में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कहा कि श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर न्यास की व्यवस्था में हमेशा से सहयोग करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।