फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी ने सपरिवार बाबा दरबार में टेका मत्था, पत्नी ने शेयर की तस्वीर

Sun, 10 Jul 2022 09:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चर्चित वेब सीरिज मिर्जापुर में कालीन भइया का रोल निभाने वाले बॉलिवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शनिवार को सपरिवार काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक मंगलकामना की।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित वेब सीरिज मिर्जापुर में कालीन भइया का रोल निभाने वाले बॉलिवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शनिवार को सपरिवार काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक मंगलकामना की। इस दौरान पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार बेहद साधारण परिवेश में दिखा। सभी तेज धूप से बचते दिखे।

विज्ञापन


 पंकज त्रिपाठी  ने लाल रंग का गमछा अपने सिर पर रखा था तो वहीं उनकी पत्नी मृदुला साड़ी का पल्लू माथे पर रखी दिखीं। पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- हर हर महादेव।

मूल रूप से गोपालगंज बिहार के रहने वाले पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय से लाखों दिलों में जगह बनाई है। कई फिल्मों में दमदार रोल कर चुके हैं। उन्होंने अबतक अपने करियर में कई सुपरहीट फिल्मों में काम किया है।  'मिर्जापुर' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरीज से लोकप्रियता हासिल की है। 'मिर्जापुर' में कालीन भैया के रोल से पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें