श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए 13 दिसंबर को काशी आ रहे प्रधानमंत्री बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे के दौरान उनके ठहरने और भोजन आदि के प्रबंध में बरेका प्रशासन जुटा हुआ है।
पूरे परिसर को एक नए रूप और आकर्षक तरीके से सजाने का दौर अंतिम चरण में है। परिसर स्थित पूरे ऑफिसर गेस्ट हाउस को आकर्षक बनाया जा रहा है। गेस्ट हाउस के कमरे में रखी वस्तुओं को चमकाने के साथ ही पीएम के आगमन पर पहली बार परिसर को रंग बिरंगे झालरों और स्पॉट लाइटों से सजाया जा रहा है।
बरेका में विशेष तौर पर पीएम के ऑफिसर गेस्ट हाउस, कुंदन इंजन, ऑडिटोरियम, मुख्य भवन और मुख्य प्रवेश द्वार को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया जा रहा है। पीएम के जाने-आने वाले मार्गों के पोल पर भी झालर और स्पॉट लाइटें लगाई जा रही हैं। ताकि परिसर पूरी तरह जगमगता रहे।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण के बाद पीएम मोदी करेंगे गंगा में जलविहार, साथ रहेंगे 13 राज्यों के मुख्यमंत्री