फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: कायाकल्प में जुटे मजदूरों संग पीएम मोदी ने किया भोजन, दिया ये बड़ा संदेश

Mon, 13 Dec 2021 05:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के साथ ही इसे बनाने वाले मजदूरों को कभी ना भूलने वाली सौगात दी। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री ने मजदूरों संग भोजन किया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में मजदूरों संग पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग ही अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी ने धाम परिसर में सोमवार को बड़े सम्मान के बाद कायाकल्प में लगे मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया। इससे पहले प्रयागराज के कुंभ के बाद उन्होंने सफाई के काम में लगे कर्मियों का पांव धुलने के साथ उनको सम्मानित भी किया था।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ में प्रधानमंत्री के इस अंदाज से ऊंची-नीच और छोटे-बड़े वर्ग के बीच खाई भी पटती नजर आई। मजदूरों पर पुष्पवर्षा, साथ में फोटो सेशन, अपने भाषण के दौरान उनका जिक्र और फिर भोजन करके उन्होंने जनमानस को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने कारीगर-मजदूरों के साथ भोजन कर उन्हें अपनी बराबरी का दर्जा देने की कोशिश की।
विज्ञापन


 सोशल मीडिया पर चर्चा में
वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री मोदी के इस सत्कार और सम्मान से कारीगर और मजदूर भी गदगद दिखे। पंगत में भोजन करने वालों में न सिर्फ मजदूर बल्कि सफाई कर्मचारी और अन्य कार्यों में जुटे कर्मचारी भी शामिल रहे। पंगत में बैठे पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने मजदूरों पर बरसाए थे फूल

संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
भोजन करने से पहले पीएम मोदी ने मजदूरों पर फूल भी बरसाए थे। अपने संबोधन में भी पीएम मोदी ने मजदूरों को खासतौर पर श्रेय दिया। कहा कि मैं आज हर उस श्रमिक भाई-बहनों का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिनका पसीना इस इस भव्य परिसर के निर्माण में बहा है।



कोरोना के इस विपरित काल में भी उन्होंने यहां पर काम रुकने नहीं दिया। भोजन में चावल, दाल, रोटी, सब्जी, कढ़ी और रायता परोसा गया। इसके साथ ही मिठाई के रूप में मेवे से बना लड्डू सभी को दिया गया। 
पढ़ेंः काशी में पीएम मोदी: जनता के लिए तोड़ दिए सारे प्रोटोकॉल, स्वीकार की पगड़ी, धाम में मजदूरों पर बरसाए फूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें