दुकानदारों संग बैठक करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद देश भर से बनारस आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में 60 से 70 हजार श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। गेट नंबर एक, गेट नंबर दो, गेट नंबर तीन या गेट नंबर चार हर जगह श्रद्धालुओं के साथ रोजाना फूल-माला और प्रसाद के नाम पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं।
प्रसाद में जहां ढाई सौ ग्राम दूध का 30 से 40 रुपये वसूला जाता है वहीं माला का दाम भी 25 से 60 रुपये तक होता है। बाबा के प्रसादम के नाम पर सबसे छोटा डब्बा 150 रुपये का और बड़ा वाला डब्बा 250 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में बेचा जाता है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में मोबाइल व सामान रखने के लिए निशुल्क लॉकर का इंतजाम किया गया है। धाम क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख द्वार के पास मोबाइल व सामान जमा करने के इंतजाम हैं लेकिन अधिकतर यात्रियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।
गेट नंबर चार के प्रवेश द्वार के आसपास इसका सूचना बोर्ड भी नहीं लगा हुआ। यात्री जब धाम में प्रवेश कर जाते हैं तब उनको पता चलता है कि यहां तो लॉकर के निशुल्क इंतजाम हैं। अब जल्द ही धाम में मिलने वाली सुविधाओं को प्रचार प्रसार किया जाएगा। इससे बाहर कुछ दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगेगी।