गर्मी, ठंड और बरसात में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर से बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। तेज धूप से बचाने के लिए जर्मन हैंगर, मैट, कूलर, पीने का पानी, सावन में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर, सभी के लिए चिकित्सा व्यवस्था आदि की व्यवस्था ने शिव भक्तों की मंदिर तक पहुंचने की राह आसान की है।
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए दुकानों के इंतजाम भी किए गए हैं। धाम परिसर में फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट भी हैं जहां उचित दर पर बिना प्याज और लहसुन का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है और व्रत की थाली भी उपलब्ध है। धाम परिसर में ही रुकने के लिए होटल और काशी दर्शन के लिए टूर पैकेज उपलब्ध हैं। मोक्ष की राह देख रहे वृद्धों के लिए निःशुल्क मुमुक्षु भवन की भी व्यवस्था की गई है।