फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: बाबा के आंगन में भक्तों पर करुणा बरसाएंगी मां गंगा, 22 फीट की कांस्य प्रतिमा मोहेगी श्रद्धालुओं का मन

Fri, 03 Jun 2022 10:07 AM IST
उत्पल कांत शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशीपुराधिपति के भव्य धाम में मां गंगा की कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी है। 50 हजार वर्गमीटर में बने बाबा के दरबार में आदि शंकराचार्य से लेकर अहिल्याबाई होल्कर तक की प्रतिमा स्थापित की गई है। 
विज्ञापन
बाबा दरबार में मां गंगा की कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुराधिपति के भव्य धाम के पांव पखार रही मां गंगा भक्तों को दर्शन देने के लिए अब काशी विश्वनाथ धाम में विराजमान होंगी। दुनियाभर के श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे। जाह्नवी तट से जल लेकर जटाजुट के अभिषेक को चलने वाले भक्त पहले मूर्त स्वरूप में विराजमान मां गंगा का शृंगार करेंगे। इसके बाद महादेव का अभिषेक कर अपने अनुष्ठान को पूर्ण करेंगे।

विज्ञापन


राजराजेश्वर के दरबार में मां गंगा की कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी है। काशी विश्वनाथ दरबार में प्रवेश करने के साथ ही दाहिनी तरफ टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के पास करीब 22 फीट ऊंची प्रतिमा, पांच फीट ऊंचे मंच पर विराजमान होगी। इसमें गंगा में विचरण करने वाले सबसे विकराल मगरमच्छ पर मां गंगा सवार होंगी।

देश में गंगा की पहली भव्य प्रतिमा बाबा विश्वनाथ धाम में स्थापित होगी। मां गंगा की प्रतिमा की नियमित पूजा भी करवाई जाएगी। 50 हजार वर्गमीटर में बने बाबा के दरबार में आदि शंकराचार्य से लेकर अहिल्याबाई होल्कर तक की प्रतिमा स्थापित की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाबा दरबार में होगी मां गंगा की भव्य आरती

मां गंगा की आदमकद प्रतिमा स्थापित होने के बाद बाबा दरबार में प्रतिदिन सुबह और शाम भव्य गंगा आरती होगी। इसमें काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के माध्यम से बटुक गंगा की आरती करेंगे। इसी के साथ ही ललिता घाट पर भी गंगा पूजन की व्यवस्था की जाएगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि मां गंगा की 22 फीट की कांस्य प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित की जाएगी। कांस्य प्रतिमा तैयार कराई जा रही है और जुलाई तक वाराणसी लाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें