काशी विश्वनाथ धाम के लिए तैयार संशोधित डीपीआर को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिखाया। पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुसार संशोधन पर चर्चा की। डीपीआर जल्द कैबिनेट में रखा जाएगा। इस संशोधित डीपीआर में सुझाव के बाद कई नई सुविधाएं भी शामिल की गई है, जिनको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा की है।