फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव की पार्टी के प्रदेश सचिव ने खाया जहर, हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर

Fri, 26 Jul 2019 04:47 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा के प्रदेश सचिव विद्युत यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रदेश सचिव ने शुक्रवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रसपा के प्रदेश सचिव विद्युत यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विद्युत यादव ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर जहर खा लिया। विद्युत यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। साथ ही विद्युत यादव खुद 1995 से वर्ष 2000 तक प्रधान रहे हैं।

मऊ जिले की राजनीति में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। सपा से भी काफी दिनों तक जुड़े रहे। वर्तमान में उनकी पत्नी मीना यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। इसके पहले उनकी बहू विमला यादव भी जून 2019 तक ब्लॉक प्रमुख रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विद्युत यादव ने क्यों जहर खाया इस पर परिवार का कोई भी सदस्य कुछ नहीं कहने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक बैंक से उन पर काफी कर्ज था। जिस कारण उनके परिवार में अक्सर कलह की स्थिति बनी रहती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें