फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से शुरू हो सकता है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Sun, 16 Dec 2018 02:09 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए चल रहा ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी में हर हाल निर्माण कार्य शुरू कराना है। इसलिए काम में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कॉरिडोर के लिए चल रहे निजी संपत्तियों की खरीद, उनके ध्वस्तीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किेए गए कार्यों की जानकारी दी। 203 परिसंपत्तियां खरीदी जा चुकी हैं। शेष बची संपत्तियों की खरीद जल्दी पूरी की जाएगी। कॉरिडोर के लिए तय की गई कंसलटेंट कंपनी के प्रजेंटेशन को भी मुख्यमंत्री ने देखा। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कंसलटेंट कंपनी को जल्द फाइनल नक्शा देने के निर्देश दिए हैं।

कॉरिडोर क्षेत्र में मंदिरों और भवनों को तोड़ने पर निकलने वाले नक्काशीदार पत्थरों और निर्माण को सुरक्षित और संरक्षित करने की हिदायत के साथ भवन तोड़ने में मानकों का ख्याल रखने और श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए पानी का छिड़काव कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने ध्वस्तीकरण और उसके मलवे को हटाने की जानकारी लेने के साथ-साथ फोटोग्राफ्स देखे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खरीदा जाएगा मेहता अस्पताल, मूल्यांकन हुआ

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को मेहता अस्पताल के भवन का मूल्यांकन किया। तहसीलदार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट के बाद भवन की कीमत तय होगी। श्रद्धालुओं को उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंदिर प्रशासन अस्पताल खरीदने की तैयारी कर रहा है।

अस्पताल ट्रस्ट ने इसे मंदिर प्रशासन को बेचने की सहमति दे दी है। इसके बाद ही मंदिर प्रशासन ने अपनी सर्वे टीम को कीमत तय करने के लिए मूल्यांकन कराया है। कीमत के अनुमान के आधार पर मंदिर ट्रस्ट की बैठक में फैसला किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें