फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: अनुराग ठाकुर की आईटी सेल के कार्यकर्ताओं संग बैठक, बोले- सैकड़ों वर्ष बाद आया गौरवपूर्ण क्षण

Sun, 12 Dec 2021 10:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को आईटी सेल और सोशल मीडिया सेल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गुलाब बाग स्थित कार्यालय में उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर में पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सैकड़ों वर्ष के बाद हम सभी के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण आया है। इस कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी सक्रियता दिखाएं। कार्यक्रम में भाजपा सोशल मीडिया सेल के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और आईटी सेल के क्षेत्रीय संयोजक विजय गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर शशि शेखर, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, अरविंद पांडेय, अमित पाठक, हिमांशु, कुशाग्र, कुणाल, यश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें