काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अधिकृत कर्मचारी, सेवादार और सुरक्षाकर्मियों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करेगा, जिन्हें परिसर के अंदर मोबाइल की आवश्यकता होती है। यह निर्णय श्री काशी विश्वनाथ धाम सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए प्रोटोकाल की एकीकृत व्यवस्था पर भी निर्णय लिया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को काशी विश्वनाथ धाम में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि मंदिर प्रशासन की सूची के अतिरिक्त परिसर में मोबाइल फोन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में सीसीटीवी सर्विलांस की सुविधा होगी। इसके लिए पुलिस के समन्वय से स्थान चिन्हित किए जाएंगे। ऊंचाई पर पोल-बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
नो व्हीकल जोन होगा मंदिर मार्ग
जहां अंधेरा रहता है, वहां हाई-मास्ट लाइट लगाई जाए। महाशिवरात्रि, नववर्ष आदि जैसे विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को कतारबद्ध एवं नियंत्रित करने के लिए रात में भी मंदिर मार्ग को नो-व्हीकल ज़ोन किया जाएगा। सीआईएसएफ के समन्वय से मंदिर प्रशासन स्लाइडिंग डोर, एंड-टू-एंड बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी।
प्रोटोकॉल की एकीकृत प्रणाली स्थापित होगी
व्यवहार सौम्य हो