फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की वॉल पेंटिंग देंगी पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

Wed, 24 Oct 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वॉल पेंटिंग लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। यही नहीं विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों को भी यहां के दर-ओ-दीवार कहानियां सुनाएंगे। यह खास तैयारी काशी विद्यापीठ में एक व दो दिसंबर को आयोजित पर्यावरण कुंभ के मद्देनजर की जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर कैंपस के ललित कला के विद्यार्थी इसकी तैयारी में जी जान से जुटे हुए हैं। ललित कला विभाग के डॉ. शशिकांत नाग और सुमित घोष के नेतृत्व में छात्रों की टीम ने अपने काम की शुरुआत कर दी है।

सुमित घोष ने बताया कि दीवारों पर पर्यावरण, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन से होने प्रभावों को दीवारों पर उतारा जाएगा। इसके अलावा कुछ दीवारों पर विश्वविद्यालय की खासियतों को रंगों के जरिये उकेरा जाएगा। पर्यावरण कुंभ में आने वाले मेहमानों के लिए ये वॉल पेंटिंग खास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें