फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पोलियो दिवसः वाराणसी में अभियान चलाकर खोजे जाएंगे पोलियो करेक्टिव के केस

Wed, 24 Oct 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड पोलिओ डे के अवसर पर वाराणसी जिले में पोलियो उन्मूलन को लेकर नवंबर से अभियान चलाकर पोलियो की मार झेल रहे बच्चों की तलाश की जाएगी, जिससे कि उनकी सर्जरी कराई जा सके। इसके लिए शिक्षा विभाग की मदद से जहां बच्चों का पंजीकरण किया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे बच्चों का कैंप में परीक्षण के बाद सर्जरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष में अब तक जिले भर में ऐसे 500 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है, इसकी मानीटरिंग भी होती है। इसके बाद भी बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जो इस बीमारी से पहले से ग्रसित है लेकिन उन्हें सही इलाज नहीं मिल पाता है। अब ऐसे बच्चों को खोजकर उनका इलाज कराया जाएगा।

जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों की जो सूची मिली है, उसमें ऐसे 500 छात्रों का पंजीकरण कराया गया है, जिनका परीक्षण कर जरूरत पड़ने पर सर्जरी भी कराई जाएगी। बताया कि पिछले साल जिन 600 लोगों का पंजीकरण हुआ था, उसमें केवल 58 ही सर्जरी के लिए चयनित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें