महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चार दिवसीय करियर इन सिक्योरिटी मार्केट विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हुआ। समाज कार्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सेबी एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट के मास्टर ट्रेनर दीपक कुमार एवं अनिल नारायण दुबे ने प्रतिभागियों को जानकारियां दी।
दो सत्रों में विद्यार्थियों को वित्तीय शिक्षा तथा फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट पर जानकारी दी गई। संयोजन डॉ. बंशीधर पांडेय, शैला परवीन एवं अनिल कुमार चौधरी ने किया। स्वागत एवं अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने की।