फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि एक बार फिर बढ़ी, अब 21 तक भर सकेंगे फॉर्म

Thu, 03 Feb 2022 12:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर नहीं बढ़ाई जाएगी। इसीलिए सभी छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा फॉर्म भरकर उसे समय से जमा कर दें।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और बीएड पाठ्यक्रम के सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। छात्र अब 21 फरवरी तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। कोरोना संक्रमण काल और छात्रों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इस निर्णय से वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, भदोही के हजारों छात्रों को राहत मिलेगी। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि छात्र आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 22 फरवरी तक जमा कर सकते हैं। अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।

इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, बीए बीएड एवं बीएससी बीएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, बीएफए, बीम्यूज, बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को दी गई बाजार सुरक्षा की जानकारी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चार दिवसीय करियर इन सिक्योरिटी मार्केट विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हुआ। समाज कार्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सेबी एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट के मास्टर ट्रेनर दीपक कुमार एवं अनिल नारायण दुबे ने प्रतिभागियों को जानकारियां दी।

दो सत्रों में विद्यार्थियों को वित्तीय शिक्षा तथा फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट पर जानकारी दी गई। संयोजन डॉ. बंशीधर पांडेय, शैला परवीन एवं अनिल कुमार चौधरी ने किया। स्वागत एवं अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें