फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP : 12 कोर्स की काउंसिलिंग LLM में 4 में से 2 अभ्यर्थी पहुंचे, सूची जारी; जानें दूसरे व तीसरे राउंड का हाल

Sun, 20 Oct 2024 09:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में बीएफए, एमएफए, बीएससी बायोलॉजी, बीएससी मैथ्स और बीए की काउंसिलिंग होगी। तीसरे राउंड में बीएससी-एजी, बीकॉम, बीसीए, बीए ऑनर्स मासकॉम, बी-म्यूज, बीएफए, डिप्लोमा इन कर्मकांड की सीटें अलॉट की जाएंगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कल से पहले और दूसरे राउंड की काउंसिलिंग एक साथ शुरू हो रही है। कल यूजी और पीजी की मिलाकर 12 कोर्स में काउंसिलिंग होगी। 

विज्ञापन


यूजी के नौ और पीजी के तीन कोर्स शामिल हैं। दूसरे राउंड में कुल 20 और तीसरे राउंड में 27 कोर्स की सीटें भरी जानी हैं। इस दौरान पूरे विद्यापीठ में सिर्फ ऑनलाइन क्लास ही चलेगी। दूसरे राउंड की 25 अक्तूबर तक और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 4 नवंबर तक होगी। कल की काउंसिलिंग के सभी योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। 21, 23 और 25 अक्तूबर को दूसरे राउंड और 21, 25 अक्तूबर और चार नवंबर को तीसरे राउंड की काउंसिलिंग की जाएगी।

एलएलएम में दो की काउंसिलिंग
शनिवार को एलएलएम की काउंसिलिंग हुई। चार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से दो उपस्थित हुए और दो अनुपस्थित। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि जिन दो अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई, उसमें एक छात्र और एक छात्रा है। इसी के साथ पहले राउंड की काउंसिलिंग समाप्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 और 23 अक्तूबर को मौखिकी परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 21 और 23 अक्तूबर को एचआरडी में पीजी डिप्लोमा और एमए (आईआरपीएम) की मौखिकी परीक्षा होगी। समाज कार्य संकाय के डीन प्रो. एमएम वर्मा ने बताया कि दोनों परीक्षाएं सुबह 11 बजे से होंगी। एमए (आईआरपीएम) के छात्रों को व्यावहारिक कार्य की रिपोर्ट लेकर ही संकाय में उपस्थित होना है। 

समर्थ पोर्टल से नए छात्रों को जोड़ेगा विद्यापीठ, मांगा डेटा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मेन कैंपस से लेकर संबद्ध कॉलेजों में नए सत्र से एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी समर्थ पोर्टल से जाेड़ा जा रहा है। सभी छात्र छात्राओं की समर्थ पोर्टल पर लॉग इन बनाई जा रही है। इससे संबंधित सूचनाएं आसानी से मिल जाएगी। वेबसाइट पर जारी लेटर में कहा गया है कि सभी नए एडमिशन लेने वालों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई है। डाटा फीड करने के लिए विद्यापीठ ने वेबसाइट पर एक्सेल शीट जारी कर दी है। जिसे भरने   के बाद डाउनलोड कर ऑफिशियल मेल पर भेजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें