फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनावः काशी विद्यापीठ में एबीवीपी का नहीं खुला खाता, ‘बागी’ बना अध्यक्ष

Fri, 03 Nov 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नवर्निवार्चित सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के ‘बागी’ राहुल दुबे के सिर जीत का सेहरा सजा। वहीं महामंत्री पद पर भी सछास के ही ‘बागी’ उम्मीदवार अनिल यादव ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


जबकि उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद पर समाजवादी और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के साझा उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। उपाध्यक्ष रोशन कुमार और पुस्तकालय मंत्री रवि प्रताप सिंह बने।

इस छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जादू नहीं चल पाया। एबीवीपी ने अपनी पिछले साल की उपाध्यक्ष की सीट भी गंवा दी है। काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को काफी गहमागहमी और उत्साह के साथ छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान हुआ।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान के तहत 4725 यानी कि 58.10 प्रतिशत वोट पड़े। निर्धारित समय से आधा घंटे पहले दोपहर साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम साढ़े चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिए।

अध्यक्ष पद पर राहुल दुबे ने 972 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी वाल्मिकी उपाध्याय को हराया। राहुल दुबे को 2365 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोशन कुमार ने भारी अंतर से चुनाव जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दयाशंकर यादव को 1727 वोटों से हराया।

इसी तरह महामंत्री पद पर अनिल यादव ने अंकिता सिंह को 1152 वोटों से हराया। पुस्तकालय मंत्री पद पर 631 वोटों से रवि प्रताप ने सर्वेश पाठक को हराया जीत हासिल की।

वहीं संकाय प्रतिनिधि पद पर मानविकी संकाय प्रतिनिधि सुशील कुमार यादव, समाज विज्ञान संकाय प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार वर्मा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पंकज वर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिनिधि अश्वनी जायसवाल, विधि संकाय प्रतिनिधि बृज लाल बने।
विज्ञापन

इन्हें इतने मिले वोट 

नवर्निवार्चित अध्यक्ष राहुल दुबे शपथ लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष : राहुल दुबे - 2365, वाल्मिकी उपाध्याय - 1393, वरुण यादव - 916
उपाध्यक्ष : रोशन कुमार - 3185, दयाशंकर यादव - 1458
महामंत्री : अनिल यादव - 2842, अंकिता सिंह - 1690 , बिपिन यादव - 95
पुस्तकालय मंत्री : रवि प्रताप सिंह - 2083, सर्वेश पाठक - 1453,  कुमारी माया - 1090

संकाय प्रतिनिधि
मानविकी : सुशील कुमार यादव - 843, सौरभ श्रीवास्तव - 422, विनीत कुमार गुप्ता- 403, मोहम्मद शाहिद - 301
समाज विज्ञान : जितेंद्र कुमार वर्मा - 407, बृज मोहन गिरी - 345, अंबिका प्रसाद - 172
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी : अश्विनी जायसवाल - 218, सरजू - 174, अभिषेक पांडेय - 157
वाणिज्य एवं प्रबंधन : पंकज वर्मा - 244, धर्मेंद्र कुमार तिवारी - 175
विधि : बृज लाल - 73, आशीष कुमार पाल - 40
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें