फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हो सकीं कक्षाएं, हो सकती है पाठ्यक्रम में कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में आफलाइन कक्षाएं अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। ऐसे में दिसंबर महीने में भी सत्र शुरू नहीं होने के कारण सत्र को नियमित करने पर संशय बना हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पाठ्यक्रम में कटौती के जरिए ही कोर्स पूरा हो सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस मुद्दे पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं। प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया अभी तक चल रही है। सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च और अप्रैल से शुरू होती हैं। ऐसे में पाठ्यक्रम को समय से पूरा करना विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के लिए चुनौती बना हुआ है। संबद्ध महाविद्यालयों में भी नियमित कक्षाएं अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। संभावना जताई जा रही है पाठ्यक्रम में कटौती पर विचार किया जा सकता है। इस संदर्भ में कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि सत्र को नियमित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पहल कर रहा है। इस मुद्दे पर फैसला एकेडमिक काउंसिल में होगा। काउंसिल की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें