बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत चलने वाले दीनदयाल अध्ययन केंद्र और अटल स्टडीज सेंटर के तहत चलने वाला कोर्स बनकर लगभग तैयार हो गया है। अगले महीने विद्वत परिषद की बैठक में मंजूरी के लिए इसका प्रस्ताव रखा जाएगा जिसमें इसको मंजूरी मिलने की संभावना है।
सामाजिक विज्ञान संकाय के देखरेख में चलने वाले दीनदयाल सेंटर में इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, आईआईटी बीएचयू समेत 10 से अधिक विभागों को जोड़ा गया है। जिससे छात्र यहां शोध भी कर सकें। सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार कराया जा रहा है, इसी माह पाठ्यक्रम तैयार होने के बाद उसे विद्वत परिषद की बैठक में चर्चा के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा अटल स्टडी सेंटर के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन दर्शन, उनके व्यक्तित्व, चिंतन पद्धति के साथ ही अन्य विषयों पर पढ़ाई के साथ-साथ शोध करने का अवसर मिलेगा।