फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में हेल्प डेस्क की मदद से दूर करा सकेंगे परीक्षा संबंधी गड़बड़ी, पढ़ें- पूरी जानकारी

Thu, 07 Aug 2025 05:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि को सही करवाने के उद्देश्य से दो हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा विभाग की ओर से परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों को दूर करवाने के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसमें एक पंत प्रशासनिक भवन और दूसरा प्रशासनिक भवन के विस्तार वाली जगह पर हैं। यहां परीक्षा विभाग की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन


हेल्प डेस्क पर विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करवा सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से एक-एक कर सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम जारी किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही छात्रों ने बीए मास कम्यूनिकेशन में परीक्षा देने के बाद अनुपस्थित दिखाने सहित कई तरह की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसके लिए परीक्षा विभाग में ज्ञापन भी छात्रों ने दिया था। 

अब विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि को सही करवाने के उद्देश्य से दो हेल्प डेस्क बनाई गई है। उप कुलसचिव परीक्षा आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यार्थी इस बारे में विवि की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह कोर्स का परीक्षा परिणाम जारी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीकॉम, बीएससी, बीसीए समेत छह कोर्स का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि बीकॉम छठे सेमेस्टर, बीएड चौथे सेमेस्टर, बीएससी छठे सेमेस्टर, एलएलबी छठे सेमेस्टर, बीसीए छठे सेेमेस्टर, बीबीए छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी परीक्षा विभाग से ली जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें