महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के लिए विश्वविद्यालय ने अलग से काउंटर खोला है। छात्र-छात्राएं एक अक्तूबर तक अपनी शिकायतें काउंटर नंबर छह पर दर्ज करा सकती हैं। स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी शिकायती आवेदन और अंकपत्र के साथ काउंटर पर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी कुलसचिव के ई मेल पर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने दी।