फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में पांच फरवरी से होंगी बीए-बीएससी की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी; पढ़ें- पूरी जानकारी

Sat, 31 Jan 2026 11:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पांच फरवरी से बीए-बीएससी की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक सुबह 10 से 12 बजे तक चलेंगी। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा की तिथि और समय-सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी गई। मेन कैंपस के साथ ही गंगापुर, एनटीपीसी के बीए-बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक सुबह 10 से 12 बजे तक चलेंगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की परीक्षाएं नई शिक्षा नीति के आधार पर कराई जा रही हैं। इसमें प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा कराए जाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। अब विश्वविद्यालय की ओर से बीए-बीएससी प्रथम सेमेस्टर मुख्य परिसर, कैंपस, गंगापुर, एनटीपीसी परिसर के विद्यार्थियों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। 

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि सभी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग संकायों में केंद्र बनाए गए हैं। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि पांच फरवरी से 20 फरवरी तक केवल 8-10-15 फरवरी को परीक्षाएं नहीं होंगी। बाकी सभी तिथियों में पेपर कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; शोध में खुलासा: हिमालयी लोगों में नहीं मिलता कार्डियक अरेस्ट वाला जीन, चीन नहीं साइबेरिया से जेनेटिक कनेक्शन

विज्ञापन

छात्रों के विरोध से टली परीक्षा तिथि भी जारी

विश्वविद्यालय में यूजीसी की नयी नियमावली को लेकर 28 जनवरी को छात्रों द्वारा विरोध के दौरान विश्वविद्यालय बंद करवाने की वजह से यूजी, पीजी की परीक्षाएं टाल दी गई थी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि एमएससी प्रथम सेमेस्टर बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी और पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग की परीक्षा अब 5 फरवरी को होगी। बताया कि दोपहर 2 से 4 बजे तक होने वाली परीक्षा की जानकारी संबंधित विभाग से ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें