संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मई में आवेदन शुरू होगा। 22 विभागों में 60-60 सीटें हैं। कुल 1200 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इन तीनों बड़े संस्थानों में प्रवेश के अलावा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और अग्रसेन पीजी कॉलेज में दाखिले मार्च के बाद होंगे।
इसे भी पढ़ें; CBSE Baord Exam: कल से शुरू होंगी परीक्षाएं, 55 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के 46478 परीक्षार्थी होंगे शामिल
11 से 31 मई तक होगी यूजी की प्रवेश परीक्षा
बीएचयू सहित केंद्रीय विवि में एनटीए की ओर से चलाई जा रही सीयूईटी यूजी और पीजी प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन और करेक्शन दोनों समाप्त हो चुके हैं। पीजी की प्रवेश परीक्षा मार्च और यूजी की प्रवेश परीक्षा 11 से 31 मई तक होगी। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होंगे। प्रवेश पत्र भी फरवरी के अंत या मार्च तक आ सकता है।