फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: विभागों में सामानों को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई, कुलानुशासक ने दिए सख्त निर्देश

Mon, 01 Jun 2026 01:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में धरना-प्रदर्शन के दौरान सामानों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर कुलानुशासक ने सभी विभागाध्यक्षों, संकाय प्रमुखों से सूची मांगी है। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विभागों और संकायों में धरना-प्रदर्शन के दौरान सामानों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक ने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारियों से ऐसे लोगों की सूची मांगी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 28 जुलाई को दीक्षांत समारोह आयोजित होना है। इसे लेकर परीक्षा विभाग से लेकर अन्य कार्यालयों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पिछले 10 दिनों में तीन बार छात्रों ने परीक्षा भवन और प्रशासनिक भवन को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। इससे विश्वविद्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi: बीएड और सहायक आचार्य की परीक्षा में विज्ञान-हिंदी ने बढ़ाईं मुश्किलें, हजारों लोगों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कुलानुशासक प्रो. केके सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों और निदेशकों को पत्र भेजकर कहा है कि अक्सर यह देखने में आ रहा है कि संकाय, विभाग एवं कार्यालयों से कुछ छात्र अथवा अन्य व्यक्ति जबरन विश्वविद्यालय की संपत्ति से संबंधित सामान या उपकरण अपने कब्जे में ले लेते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया जाता है। ऐसा करना सरकारी एवं प्रशासनिक कार्यों में बाधा पहुंचाने की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें