फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जून में शुरू होगा नगर निगम का एआई चैटबॉट, मोबाइल पर भेजा जाएगा बिल और नोटिस

Mon, 01 Jun 2026 11:33 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी नगर निगम का एआई चैटबॉट जून में शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोगों को संपत्तिकर जमा करने के लिए नगर निगम आने की जरूरत नहीं होगी। उनके मोबाइल पर ही बिल भेजा जाएगा।   
विज्ञापन
एआई चैटबॉट - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम की ओर से जून में एआई चैटबॉट (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट) की हाईटेक सुविधा शुरू की जाएगी। इसके बाद लोगों को संपत्तिकर जमा करने के लिए नगर निगम आने की जरूरत नहीं होगी। न केवल इस पर संपत्तिकर जमा करने की सुविधा होगी, बल्कि भवन स्वामियों को उनके टैक्स बिल और नोटिस भी भेजे जा सकेंगे। 

विज्ञापन


एआई आधारित यह सिस्टम सीधे भवन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से डिमांड नोटिस भेज देगा।इसका लाभ शहर के लगभग ढाई लाख भवन स्वामियों को मिलेगा। 
विज्ञापन


चैटबॉट पर ‘’हाय’’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद उसके दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। यह एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट की तरह कार्य करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें