फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने छात्राओं के पकड़े पैर, कुछ ऐसा था नजारा

Thu, 28 Nov 2019 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
प्रत्याशियों ने छात्रों के सामने हाथ जोड़कर मांगे वोट। - फोटो : अमर उजाला
बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव में मतदान समाप्त हो गया। साथ ही प्रत्याशी छात्रों की किस्मत का फैसला भी आज ही हो गया है। काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी संदीप कुमार यादव ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

2 of 7
आपको बता दें छात्र नेता चुनाव प्रत्याशी छात्र के लिए उतने ही अहम होते हैं जितने कि एक नेता के लिए विधानसभा या लोकसभा के चुनाव। काशी विद्यापीठ में भी ऐसी झलक देखने को मिली है, जो आपको कभी लोकसभा या विधानसभा चुनावों में देखने को मिली होगी।
विज्ञापन

3 of 7
दरअसल, छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी छात्र, छात्रों के आगे अपने लिए हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो अपने पक्ष में छात्रों से वोट करने के लिए कह रहे हैं। ऐसी कई फोटो सामने आई हैं, जिसमें प्रत्याशी छात्र मतदाताओं के आगे वोट करने की अपील कर रहे हैं।

4 of 7
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ के नए पदाधिकारियों के लिए आज सुबह 9 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया था, जो कि दोपहर दो बजे तक चला। कुल मतदान 45.65 फीसदी हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 14 फीसदी कम था। इस बार 2737 छात्रों और 1371 छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

5 of 7
चुनावों की मतगणना शाम साढ़े तीन बजे से शुरू हो गई और बाद में विजयी पदाधिकारियों की घोषणा भी हो गई है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी संदीप कुमार यादव ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर किशन सिंह, महामंत्री पर ऋषभ पांडे, पुस्तकालय मंत्री पद पर अमित कुमार पटेल विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन

6 of 7
चुनाव में इस बार 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के लिए मानविकी संकाय परिसर के साथ ही मुख्य द्वार पर बैरीकेडिंग कराई गई थी। वहीं सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही मतदान और मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। चुनाव अधिकारी प्रो. सभाजीत सिंह यादव ने बताया कि मतदाताओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन डिप्टी एसपी और 15 थानेदारों की निगरानी में भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई। इसके साथ ही विद्यापीठ परिसर और आसपास के क्षेत्र में 250 दरोगा और सिपाही तैनात किए और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बुधवार की देर शाम एसपी सिटी ने फोर्स के साथ काशी विद्यापीठ परिसर और आसपास के क्षेत्र में रूट मार्च किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें