सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं शिक्षक
प्रो. केएस जायसवाल के साथ अभद्रता से नाराज शिक्षकों ने पिछले दिनों धरना दिया था। अब प्रो. जायसवाल द्वारा इस्तीफा देने के बाद चर्चा इस बात की भी है कि छात्रों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर करीब एक दर्जन शिक्षक मूल दायित्व को छोड़कर अतिरिक्त पदों पर सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं। चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय का कहना है कि प्रोफेसर संग नोकझोंक व धक्का-मुक्की के मामले में दो आरोपी छात्र गणेश राय व प्रभु पटेल को 15 नवंबर को ही नोटिस दिया जा चुका है। जांच भी कराई जा रही है। स्पष्टीकरण आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।