फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में अब कंप्यूटराइज्ड आई कार्ड

Wed, 10 Aug 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
:छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वर्तमान सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर अब यहां के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र की व्यवस्था की गई है। परिचय पत्र की डिप्लीकेसी ना हो इसके लिए प्लास्टिक कोटेड कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र की बार कोडिंग भी की गई है। अब पुराने परिचय पत्र अमान्य होंगे। ये जानकारी मंगलवार को काशी विद्यापीठ के चीफ प्राक्टर प्रो. योगेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्नातक छात्रों को नीले रंग के रिबन और पीजी के छात्रों के लिए लाल रंग के रिबन में ये परिचय पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। प्राक्टोरियल बोर्ड की ओर से समय-समय पर कैंपस का निरीक्षण भी होगा। सुरक्षा के मद्देनजर यहां के सुरक्षाकर्मियों को जल्द ही वॉकी टॉकी से लैस किया जाएगा।

प्रो. सिंह ने बताया कि परिसर में समूह बनाकर घूमना, किसी भी प्रकार का नारा लगाना, धरना-प्रदर्शन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अनुशासन और स्वच्छता के मद्देनजर चीफ प्राक्टर की अनुमति के बिना परिसर में पोस्टर, बैनर और स्टीकर लगाना भी प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें