फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: शासन ने तय की फीस, कॉलेज की मनमानी अब नहीं चलेगी; इतने रुपये ही ले सकेंगे प्रबंधन और संचालक

Sun, 12 Apr 2026 03:05 PM IST
Aman Vishwakarma रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शासन ने विश्वविद्यालयों व संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा फीस 800 से 1500 रुपये तय की है। अधिक शुल्क वसूली की शिकायतों पर नया आदेश जारी हुआ। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ समेत संबद्ध कॉलेजों में इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षा की फीस को शासन ने तय कर दिया है। इसमें कोर्सवार (बीए, बीएससी, बीकॉम से लेकर एलएलबी, नर्सिंग तक) क्रमश: 800 से 1500 रुपये फीस अब छात्रों से ली जाएगी। हालांकि फीस का निर्धारण इसके पहले भी किया गया था, इसके बाद भी कुछ संस्थानों में अधिक फीस लेने की शिकायत शासन स्तर पर हुई थी। इसी वजह से नया आदेश जारी करना पड़ा। इधर आदेश जारी होने के बाद अब काशी विद्यापीठ से जुड़े कॉलेजों में इसका नए सिरे से पालन कराने की बात कुलसचिव ने कही है।

विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर के साथ ही एनटीपीसी, गंगापुर कैंपस और इससे संबद्ध वाराणसी व चंदौली जिले के 222 कॉलेजों में स्नातक के अलग-अलग कोर्स में ही एक लाख से अधिक विद्यार्थी हैं। शासन की ओर से पहले से ही सेमेस्टर परीक्षा की फीस तय की गई है। इसका पालन विश्वविद्यालय सहित कुछ कॉलेजों में तो हो रहा है, लेकिन अभी भी बहुत से कॉलेज निर्धारित फीस से अधिक राशि छात्रों से ले रहे हैं। 

इसकी शिकायत भी विश्वविद्यालय से लेकर शासन स्तर तक छात्रों ने की थी। अब विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी ने कुलसचिवों को जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालयों में परीक्षा शुल्क की समानता को लेकर 11 जुलाई, 2022 को भी आदेश जारी किया गया था। 

इसमें कोर्सवार सेमेस्टर फीस तय की गई थी। इसके बाद भी कई जगहों पर निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। अब एक बार फिर से शासन ने परीक्षा फीस तय करते हुए इसका पालन कराने को कहा है।

सेमेस्टर परीक्षा की फीस का निर्धारण
  • बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएफए, बीएड, बीपीएड, बीजेएमसी, बीवॉक - 800 रुपये प्रति सेमेस्टर
  • एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स), विधि (ऑनर्स), बीटेक, बीएससी बायोटेक, बीलिब - 1000 रुपये प्रति सेमेस्टर
  • बीडीएस, नर्सिंग, बीएएमएस, बीयूएमएस - 1500 रुपये प्रति सेमेस्टर
विज्ञापन

शासन से जो सेमेस्टर परीक्षा फीस तय की गई है, विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों में उसका पहले से अनुपालन कराया जा रहा है। अब जो नए सिरे से आदेश जारी किया गया है, उसके अनुसार सभी कॉलेजों को सेमेस्टर के हिसाब से यही फीस लेने को निर्देशित किया जाएगा। इसका पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुनीता पांडेय, कुलसचिव, काशी विद्यापीठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें