फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीएचयू में एक साल की ओपीडी फीस 50 रुपये, 24 घंटे के लिए पार्किंग में बाइक का किराया 40; मरीजों को परेशानी

Sun, 12 Apr 2026 02:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में ओपीडी फीस 50 रुपये होने के बावजूद बाइक स्टैंड पर मनमानी वसूली का आरोप है। पर्ची पर 12 घंटे के 20 रुपये अंकित हैं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा समय बदलकर 40 रुपये वसूले जा रहे हैं। किराया सूची भी नहीं लगी, जिससे मरीजों व तीमारदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में ओपीडी की फीस 50 रुपये है। इस पर्चे पर एक साल तक मरीज विभागों में डॉक्टर को दिखा सकते हैं। लेकिन यहां के स्टैंड में अगर किसी ने मोटरसाइकिल रखी तो 24 घंटे का 40 रुपये किराया देना पड़ रहा है। जबकि मरीजों को दिए जा रहे पर्चे में 12 घंटे का 20 रुपये अंकित है। इसके बाद भी स्टैंड पर तैनात कर्मचारी हाथ से उस पर अलग से 7 घंटे का समय दर्ज करते हैं। यहां किराये को लेकर कोई सूची भी नहीं है, जिसको लेकर आए दिन बहस भी होती रहती है।

विज्ञापन


आईएमएस गेट के सामने से अस्पताल परिसर में घुसते ही बाल रोग विभाग से पहले और बाद में दो जगह, इमरजेंसी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी मोटरसाइकिल रखने के लिए स्टैंड चलता है। स्टैंड के पास स्पष्ट रूप से कहीं भी किराया सूची नहीं लगी है। अगर कोई मोटरसाइकिल रखता है तो उसे जो पर्चा दिया जाता है, उस पर 12 घंटे का 20 रुपये दर्ज है। 

साथ ही यह भी लिखा है कि 12 घंटे के बाद डबल चार्ज यानी 40 रुपये लिया जाएगा। इसके बावजूद स्टैंड पर तैनात कर्मचारी पर्ची पर अलग से समय डालते हैं। इस पर 7 से 2 बजे तक यानी 7 घंटे का समय लिखा जाता है। अगर कोई 2 बजे के बाद आता है तो उसे 20 की जगह 40 रुपये देने पड़ते हैं।

भिटारी निवासी संदीप गुप्ता मेडिसिन विभाग में अपने दोस्त की माताजी को दिखाने शुक्रवार को बीएचयू अस्पताल गए। यहां उन्होंने करीब 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल बाल रोग विभाग से पहले वाले स्टैंड पर रखी। जो पर्चा मिली उसपर 12 घंटे का 20 रुपये अंकित था। उसने पेन से उस पर 7 से 2 लिख दिया, यानी सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक। 

मिर्जापुर से आए टीएन सिंह को शरीर में झनझनाहट हो रही थी। न्यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टर को दिखाने वह 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे आ गए थे। यहां स्टैंड में उन्होंने मोटरसाइकिल रखी तो उन्हें 12 घंटे में 20 रुपये लेने की पर्ची मिली। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब वापस जाने लगे तो पर्चा दिया तो उस पर भी 7 से 2 बजे तक का समय लिखा था। 
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में चलने वाले स्टैंड में मरीजों से जो किराया लिया जा रहा है, उसकी समयवार किराया लेने की विस्तृत सूची स्टैंड के गेट पर ही लगानी चाहिए। अगर पर्चे पर रेट अंकित है तो हाथ से अलग से समय लिखना गलत है। मोटरसाइकिल किराए के प्रकरण के साथ ही चाय के रेट 20 और 25 रुपये लेने के मामले में अस्पताल के एमएस से बातचीत की जाएगी। पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए स्टैंड पर निर्धारित सूची और चाय पीने का रेट वाली सूची भी लगवाई जाएगी। - प्रो.एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें