फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध में हंगामे के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। विद्यापीठ से कुछ ही दूरी पर हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में परीक्षा स्थगित कर दी। अब परीक्षाएं 26 जून को होंगी। दोपहर में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विद्यापीठ में तीसरी पाली में आज बीए ऑनर्स मास कम्यूनिकेशन द्वितीय खंड पष्ठम प्रश्नपत्र, बीए द्वितीय वर्ष समाजकार्य द्वितीय प्रश्नपत्र, बीएससी तृतीय वर्ष कंप्यूटर विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, बीएससी द्वितीय वर्ष कंप्यूटर विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं होनी थीं। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, परीक्षाएं 26 को दोपहर तीन से 4.30 बजे तक होेंगी। छात्रसंघ ने भी परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें