महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 38वां दीक्षांत समारोह 25 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी कर दिया गया है। अलग-अलग विभागों और संकायों में गोल्ड मेडलिस्ट की सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पर अभी निर्णय नहीं हो सका है हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन विशिष्ट जनों को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने के लिए पत्र भेज दिया है। उधर काशी विद्यापीठ के इस दीक्षांत समारोह में एक और नई पहल की गई है। इस साल सभी उपाधि धारकों को लेमिनेटेड उपाधि प्रदान की जाएगी। अब तक केवल मेधावियों को ही लेमिनेटेड उपाधि दी जाती रही है लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन सभी उपाधि धारकों को लेमिनेट की हुई डिग्री देने जा रहा है।