फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह होगा खास, बनाया जा रहा विशेष पंडाल

Mon, 10 Sep 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की मुहिम को लेकर शिक्षण संस्थानों में अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके, इसके लिए अब इसे दीक्षांत समारोह का हिस्सा भी बनाया जा रहा है। इसकी झलक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होने वाले दीक्षांत समारोह में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


यहां समारोह के पंडाल में चारो तरफ इसको लेकर जागरूकता संबंधी फ्लैक्स, पोस्टर आदि लगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय में 18 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बार आयोजन स्थल पर जहां पंडाल में स्वच्छ-भारत, स्वस्थ भारत का संदेश पर आधारित चित्र, श्लोगन लगवाए जाएंगे वहीं बाहर ललित कला विभाग के छात्रों की ओर से काशी के धरोहरों पर आधारित मिट्टी के माध्यम से आकृति भी तैयार कराया जाएगा, जिससे कि सभी का ध्यान इस ओर आकृष्ट हो।

कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने की दिशा में तैयारी चल रही है। बताया कि स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के प्रति छात्र-छात्राओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ इसे माध्यम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि समारोह अाठ सितंबर को ही होना था लेकिन मुख्य अतिथि का नाम फाइनल न होने की वजह से इसे टालना पड़ा। अब 18 सितंबर को यह आयोजन कराया जा रहा है और इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से राजभवन के माध्यम से मुख्य अतिथि के लिए यूजीसी चेयरमैन प्रो.डीपी सिंह को आमंत्रण भेजा गया है। अभी चेयरमैन की तरफ से स्वीकृति आनी बाकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें