फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अहंकार छोड़ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी’

Mon, 21 Nov 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अहंकार सफलता के मार्ग में बाधक है। ऐसे में अहंकार छोड़, मुस्कराते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए, ऐसा करने वाला जीवन में सदैव सफल रहेगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 38वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति रामनाईक ने कहा कि जीवन में चाहे जितनी भी चुनौतियां आएं, उसका डटकर सामना करना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने 47 मेधावियों और एक महिला खिलाड़ी को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान 55 विद्यार्थियों को शोध उपाधि दी गई, जिसमें एक डी.लिट भी शामिल रहा। इसके अलावा, स्नातक, स्नातकोत्तर में 97 हजार छह सौ बानबे विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। कुलाधिपति ने कहा कि अब वह समय आ गया है, जब विद्यापीठ परिसर से निकलकर खुले आकाश में उड़ान भरना होगा।

प्रतिस्पर्धा बहुत है, इसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के चार मूल मंत्र मुस्कराते रहने, अच्छा करने, अवमानना न करने, हिम्मत न हारने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्ररत्न शिव प्रसाद गुप्त, आचार्य नरेंद्र देव, पुरुषोत्तम दास टंडन जैसी विभूतियों के योगदान की चर्चा की।
विज्ञापन


पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक होने पर बधाई दी और छात्रों को अगले साल अंतर को खत्म करते हुए बराबरी पर लाने के लिए प्रेरित किया। कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां बताई। कुलसचिव ओमप्रकाश, संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे, महापौर रामगोपाल मोहले, राष्ट्ररत्न शिव प्रसाद गुप्त के परिवारीजन, कुलानुशासक प्रो. योगेंद्र सिंह, प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

देर शाम यहां सांस्कृतिक संध्या में अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से तालियां बटोरी। प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय के नेतृत्व में हिना, कामिनी, पूजा, ऋतु, शालिनी ने कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें