फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ : 44 कोर्स में 549 को उपाधियां, 90% बेटियां; लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम पहुंची संस्कृत विवि

Sun, 22 Dec 2024 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : काशी विद्यापीठ में उपाधि वितरण समारोह में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उपाधि पाने वाले में सबसे ज्यादा लड़कियां थीं। मंच पर यादगार पल को कैमरे में कैद किया तो माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में सम्मान पत्र के साथ छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में उपाधि वितरण समारोह में यूजी, पीजी के 44 पाठ्यक्रमों के 549 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। इसमें 90 प्रतिशत छात्राएं रहीं। मुख्य अतिथि नैक के पूर्व निदेशक प्रो. एएन राय ने विद्यार्थियों से कौशल विकास पर जोर देने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


गांधी अध्ययन पीठ सभागार में मुख्य अतिथि ने 44 पाठ्यक्रमों के टॉप 10 सूची में वरीयता क्रम में दो से 10वें स्थान तक के 549 विद्यार्थियों को उपाधि दी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने छात्रों को प्रोत्साहन देने दो दिन का समारोह किया। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी संतोष शर्मा, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा मौजूद रहे।

परिवार के साथ ली फोट: पदक, उपाधि मिलते ही मेधावी खुशी से झूम उठे। मंच पर यादगार पल को कैमरे में कैद किया तो माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद भी लिया। सभागार के बाहर विवि गेट के आकार वाले सेल्फी प्वाइंट पर परिजनों के साथ सेल्फी भी ली। इधर, उपाधि पाने के बाद बातचीत में किसी ने पीजी के बाद नेट और पीएचडी कर शिक्षक बनने का संकल्प दोहराया तो कोई आईएएस बनने का।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझाैते के दाैरान विद्यापीठ और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने देखा संपूर्णानंद संस्कृत विवि
लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का भ्रमण कर पुस्तकालय और परिसर देखा। कुलपति प्रो. आलोक राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आचार्यों और पुस्तकालय के अधिकारियों को लखनऊ विश्वविद्यालय आने का न्योता दिया। 

प्रतिनिधिमंडल ने हस्तलिखित पुस्तकालय भवन में पांडुलिपियां देखी और उनके प्रबंधन पर चर्चा की। 1623 की रखी शेक्सपियरकृत पुस्तक भारत का संविधान की प्रति भी देखी। साथ ही कल्हण की राजतरंगिणी और विवि की ओर से 1866 से प्रकाशित पंडित पत्रिका पर चर्चा की।

 पुस्तकालय का अवलोकन पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. राजनाथ, उप पुस्तकालयाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कराया। स्वागत कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. राजनाथ और चीफ प्रॉक्टर दिनेश कुमार गर्ग ने किया।

काशी विद्यापीठ और लखनऊ विवि साथ करेंगे शोध
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और लखनऊ विवि के बीच शनिवार को शैक्षणिक समझौता हुआ। दोनों विवि के शिक्षक और छात्र मिलकर शोध कर सकेंगे। साथ ही अन्य सुविधाओं का भी आदान-प्रदान भी होगा। शैक्षणिक समझौते पत्र पर विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक राय ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संतोष शर्मा, प्रो. संजय, प्रो. मोहम्मद  आरिफ, प्रो. नंदनी सिंह, प्रो. अजीत कुमार शुक्ल, प्रो. एमएम वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें