विद्यापीठ को ऐतिहासिक महत्व का मिल सकता है दर्जा
काशी विद्यापीठ को ऐतिहासिक महत्व वाली संस्था का दर्जा मिल सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यूजीसी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर फाइल आगे बढ़ गई है। विश्वविद्यालय ने अपने प्रस्ताव में संस्थान की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका के साथ ही कई प्रमुख घटनाओं का जिक्र किया है। यूजीसी की स्वीकृति मिलने के बाद विशेष पैकेज भी मिलेगा। साथ ही विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव भी बन रहा है।
नया साल विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि वाला होगा। हम 100वें साल में प्रवेश कर गए हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना का महत्व बताया जाएगा। साथ ही जो भी चुनौतियां हैं, उसे भी दूर कर लिया जाएगा।
प्रो. टीएन सिंह, कुलपति