फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन निरस्त हुआ है तो दो दिन में शिकायत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान निरस्त हुए आवेदकों को एक मौका और मिलेगा। सोमवार को प्रवेश काउंसलिंग सेल की बैठक के दौरान उक्त आदेश जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र निरस्त है, उनका पुन: परीक्षण दो दिनों के अंदर किया जाएगा। ऑनलाइन काउंसलिंग के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की आपत्ति है तो वह 24 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि छात्रों की परेशानी और मांग को देखते हुए प्रवेश काउंसलिंग सेल की बैठक में निरस्त हुए आवेदनों पर विचार का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आठ जुलाई तक जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र निरस्त हैं उनका परीक्षण किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन शिकायत करनी है वे विश्वविद्यालय की मेल आईडी पर शिकायत भेज सकते हैं।
शुक्रवार को काशी विद्यापीठ में काउंसलिंग के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाकर छात्रनेताओं ने जमकर हंगामा किया था। छात्रों का कहना था कि छोटी-छोटी गड़बडि़यों के कारण छात्रों को दाखिले से वंचित किया जा रहा है। 700 से अधिक अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया गया। इंटरनेट की गड़बड़ी के चलते प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हुए हैं उनको भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

छात्रों ने किया प्रदर्शन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप लगाकर छात्रों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। छात्रनेताओं ने प्रवेश से वंचित छात्राें को मौका देने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। इस दौरान सौरभ सिंह, रजत मिश्रा, अनित पटेल, शुभम कुमार सेठ, गणेश राय, उमेश यादव, पिंटू जायसवाल, जनार्दन पाल, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें