फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी-तमिल संगमम: तमिलनाडु से 12 ग्रुपों में आएंगे मेहमान, IRCTC का मेगा प्लान, स्वागत की कैसी है व्यवस्था ?

Sun, 13 Nov 2022 07:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी तमिल संगमम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक ग्रुप में 250 डेलीगेट को रखा गया है। इन्हें तमिलनाडु से वाराणसी तक लाने के लिए आईआरसीटीसी ने रामेश्वर से बनारस तक आने वाली बनारस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल से गया जंक्शन तक जाने वाली गया साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस और एरणाकुलम जंक्शन से पटना जंक्शन जाने वाली पटना सुपर फास्ट एक्सप्रेस में एक-एक कोच लगाने की तैयारी की है
विज्ञापन
बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। तमिलनाडु से 12 ग्रुपों में तीन हजार मेहमान ट्रेन से आएंगे। आईआरसीटीसी के अधिकारी व्यवस्था में जुटे हैं। 

विज्ञापन

काशी तमिल संगमम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक ग्रुप में 250 डेलीगेट को रखा गया है। इन्हें तमिलनाडु से वाराणसी तक लाने के लिए आईआरसीटीसी ने रामेश्वर से बनारस तक आने वाली बनारस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल से गया जंक्शन तक जाने वाली गया साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस और एरणाकुलम जंक्शन से पटना जंक्शन जाने वाली पटना सुपर फास्ट एक्सप्रेस में एक-एक कोच लगाने की तैयारी की है, जो 19 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर आएंगी और जाएंगी। एक ग्रुप में 250 डेलीगेट को लाया जाएगा। डेलीगेट सड़क मार्ग से अयोध्या भी जाएंगे। इसके बाद वापस वाराणसी आएंगे और इन्हीं तीनों ट्रेनों से तमिलनाडु रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें